80 लाख रुपये की कमाई 21 महीने में: 30 वर्षीय इंजीनियर गौरव पचौरी ने चार साल दिल्ली में सरकारी परीक्षाओं में असफल रहने के बाद राजस्थान लौटने का निर्णय लिया और मोती की खेती करने का फैसला किया। पर्ल फार्मिंग में 5 दिन की ट्रेनिंग के बाद उन्होंने एक छोटा सा तालाब बनाकर अपना काम शुरू किया। आज वह इससे लाखों की कमाई कर रहे हैं।

80 लाख रुपये की कमाई 21 महीने में
नई दिल्ली: गौरव पचौरी राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। गौरव ने चार साल दिल्ली में सरकारी नौकरी की तैयारी में बिताए, लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिली। शायद उनकी किस्मत में कुछ और ही लिखा था। कई असफल प्रयासों के बाद गौरव ने बड़ा फैसला लिया: किसान बनने का। आज वह मोती की खेती के लिए जाने जाते हैं और इससे लाखों की कमाई कर रहे हैं। आइए, जानते हैं उनके इस सफलता के सफर के बारे में।
खेती में कुछ नया करने की ठानी
कई प्रयासों के बाद भी जब गौरव को सरकारी नौकरी की परीक्षाओं में सफलता नहीं मिली, तो उनके पास दो विकल्प बचे: एक तो यह कि वह तैयारी करते रहें, दूसरा किसान बन जाएं। गौरव ने दूसरा विकल्प चुनकर राजस्थान लौटने का निर्णय लिया और खेती में कुछ नया करने का मन बना लिया। उन्होंने मोती की खेती शुरू करने का फैसला किया, जो कि एक बिलकुल अलग और फायदेमंद काम था।
150 x 80 फीट का तालाब बनाया
गौरव ने इस काम में अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। उन्हें एहसास था कि उनके पास अब इसके अलावा और कोई विकल्प नहीं था। गौरव ने इसमें 21 लाख रुपये का निवेश किया। 150 x 80 फीट का तालाब बनाने में ही 8 लाख रुपये खर्च हो गए। उन्होंने तालाब में 1.15 लाख सीप डाले। यह एक लंबी और कठिन यात्रा थी।
80 लाख रुपये का मुनाफा
21 महीने की कड़ी मेहनत के बाद गौरव को सफलता मिली। उन्होंने अपने तालाब से 110 मोती निकाले। इन मोतियों को बेचकर उन्हें 1.25 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। अपना खर्च निकालने के बाद गौरव को 80 लाख रुपये का मुनाफा हुआ। उन्होंने स्वयं 55 लाख रुपये कमाए, जो उनके निवेश का 2.5 गुना था।
कुछ नया करने की चाहत का फल
सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवक से लेकर एक सफल मोती किसान बनने तक का गौरव पचौरी का सफर लगन, नया करने की चाहत और जोखिम लेने की हिम्मत का उदाहरण है। उनकी कहानी उन लोगों को प्रेरित करती है जो जीवन में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। यह दिखाता है कि कभी-कभी कुछ अलग करने से बड़ी सफलता मिल सकती है।